• +91-8448475835
  • info@sindhusamajdelhi.com
  • 14a, Sir Ganga Ram Hospital Marg
inner header

Event Gallery

सिंधु समाज दिल्ली ने CAA कानून को लागु करने पर प्रधानमंत्री और ग्रह मंत्री का किया धन्यवाद
नई दिल्ली। सिंधु समाज दिल्ली ने सिंधी हिंदुओं और उनकी अनेको संगठनो, सिंधी पंचायतों, ठिकानो के साथ मिलकर सिंधु भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और ग्रहमंत्री श्री अमित शाह जी को CAA नागरिक संसोधन अधिनियम को लागु करने पर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सिंधु समाज दिल्ली के अध्यक्ष श्री जगदीश नागरानी और महासचिव श्री नरेश बेलानी ने बताया CAA कानून को लागु होने पर सबसे ज्यादा लाभ भारत में रहने वाले वो सिंधी परिवार जो किसी कारणवश बटवारे के समय भारत नहीं आये पर बाद में धर्म के आधार पर अल्प्संक्यक होने की मजबूरी के कारण भारत आये लेकिन उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली और वो आज अपने ही देश में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। इस कानून को बनने से अब उनको भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ़ हो गया।
इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट की मशहूर अधिवक्ता और कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती मोनिका अरोड़ा जी ने CAA कानून के बारे में बारीकियों से बताया और कहा CAA कानून से भारत के किसी भी नागरिक की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि भारत से बाहर धर्म के आधार पर अल्पसंख्यक लोगों को नागरिकता प्रदान के लिए है इसलिए इस कानून से भारत के किसी भी नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रोफेशर रवि टेकचंदानी ने कहा जब किसी देश का बटवारा अगर धर्म के आधार पर होता है और बटवारे के समय कोई किसी भी कारण से लोग अपने नए देश में नहीं जा पाते उन जैसे लोगों के लिए CAA कानून की आवश्यकता होती है जो प्रधानमंत्री जी कर दिखाया।
प्रधानमंत्री और ग्रह मंत्री के धन्यवाद के इस कार्यक्रम में नई दिल्ली क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज, सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के ससंथापक अध्यक्ष और पूर्व राजयसभा सांसद श्री सुरेश केशवानी, सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) के अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी, भरत वाशवानी संयोजक सिंधी प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी, साधू वासवानी मिशन, प्रगतिशील सिंधी समाज, सिंधी जागृत सभा पुराना राजेंद्र नगर, दिल्ली प्रदेश युवा सिंधी समाज, इत्यादि सहित सिंधी पंचायतों एवं ठिकानों के प्रतिनिधियों ने अपना अपना वक्तव्य रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और ग्रहमंत्री श्री अमित शाह जी का धन्यवाद व्यक्त किया। साथ में कार्यक्रम के निवेदक कमल टेकचंदानी, हरीश ककवानी, किशन झुरानी, अशोकदीप टेकचंदानी, डॉक्टर जगदीश भाटिया, कमल पी रामचंदान, सूरज प्रकाश तेवानी टेवानी इत्यादि मौजूद थे।

Event Videos